फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर में घुसे बाइक सवार एक की मौत, दूसरा भाई घायल

विज्ञापन
रामपुर रोड पर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित टांडा जंगल में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार बाइक कैंटर के पीछे घुस गई। इससे बाइक सवार एक युवक की मौैत हो गई और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे बैठा युवक बाल बाल बच गया। पुलिस का कहना है कि बाइक चालक हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

टांडा निवासी प्रेम सिंह (22) पुत्र शेर बहादुर उर्फ मुन्ना, अपने छोटे भाई हरीश बहादुर (21), बुआ के बेटे पिंटू सिंह (20) के साथ हल्द्वानी में एक शादी समारोह में आया था। खाना खाने के बाद शुक्रवार शाम सात बजे तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। बेलबाबा मंदिर से आधा किमी आगे पहुंचने पर बाइक पीछे से कैंटर में घुस गई। हादसे के बाद चालक कैंटर छोड़कर मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से एसटीएच भेज दिया। यहां डॉक्टरों ने प्रेम सिंह को मृत घोषित कर दिया। हरीश बहादुर के सिर में गंभीर चोट लगी है जबकि पिंटू सिंह बालबाल बच गया। पिंटू ने बताया कि बाइक प्रेम सिंह चला रहा था लेकिन उसने हेलमेट नहीं लगाया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उसे कब्जे में लेकर मोर्चरी में रख दिया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे तीनों
हेलमेट नहीं लगाना बना मौत का कारण

हेलमेट न पहनने पर पुलिस ने कई बार डांटा था
टांडा पुलिस चौकी में ड्यूटी कर चुके पुलिसकर्मियों ने बताया कि सड़क हादसे का शिकार प्रेम सिंह पहले कई बार बगैर हेलमेट नहीं पहने देखा गया था। पुलिस ने उसे कई बार डांटा और चालान किया। फिर भी उसकी आदत में सुधार नहीं हो रहा था। शुक्रवार को भी उसकी मौत का प्रमुख कारण हेलमेट न पहनना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें