श्रीनगर। सीआरपीएफ के 79 बटालियन के जवान ने श्रीनगर में तैनाती के दौरान खुद को सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की पुष्टि करते हुए सीआरपीएफ के श्रीनगर स्थित पीआरओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जवान ने खुद को किन परिस्थितियों में गोली मारी है। यह जांच का विषय हैं। गौरतलब है कि बीते हफ्ते में एक तरह का यह तीसरा मामला है। इससे पहले नार्थ कश्मीर में सेना की राष्ट्रीय राइफल के दो जवानों ने खुद को गोली मार ली थी।
पीएसए के तहत गिरफ्तार आरोपी अंबफला जेल में शिफ्ट
श्रीनगर। पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया तहरीक-ए-हुर्रियत के अनंतनाग जिले के अध्यक्ष मीर हफीजउल्ला को जम्मू के अंबफला जेल में शिफ्ट किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने उसे कश्मीर से जम्मू भेज दिया है। परिवार वालों के अनुसार देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के बात सामने आई थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। ब्यूरो