फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन में 146 नशा तस्कर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में नशा तस्करों पर शिकंजा कसना जारी है। शनिवार को कासिम नगर इलाके से पुलिस ने दो नशा तस्करों को हिरासत में लिया है। बीते चार दिनों की बात करें, तो डीएसपी सिटी ईस्ट अरुण जम्वाल के तहत आने वाले इलाकों से 147 नशा तस्करों को हिरासत में लिया जा चुका है। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है। अन्य तस्करों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ने सूचना के आधार पर नरवाल के राजीव नगर इलाके से हीना निवासी राजीव नगर को हिरासत में लिया। उसके पास से ढाई किलो गांजा बरामद किया गया है। वहीं त्रिकुटा नगर इलाके से ही कर्ण सिंह निवासी अखनूर को हेरोइन के साथ हिरासत में लिया गया है। दोनों के खिलाफ त्रिकुटा नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि बीते दिनों इसी इलाके से इतनी अधिक संख्या में गिरफ्तारियां पुलिस विभाग के लिए चिंता का सबब भी बनीं हुई हैं। कासिम नगर, नरवाल और राजीव नगर वह इलाके हैं, जहां सबसे अधिक रोहिंग्या समुदाय के लोग रहते हैं। कई बार रोहिंग्याओं के भी नशा तस्करी में शामिल होने की बात सामने आती रहती है। ऐसे में हर रोहिंग्या बस्ती में जाकर नशा तस्करों की तलाश पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। हिरासत में लिए गए इन 147 नशा तस्करों में महिलाओं की संख्या भी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें