फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हफ्तों से लापता लड़की का शव नाले से मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। तीन हफ्तों से लापता एक लड़की का शव नाले से मिला है। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव नाले में फेंका गया है। हालांकि, पुलिस खामोश है। वीरवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मृतका बिहार के छपरा की रहने वाली थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मृतका के परिजनों ने बताया कि 4 जनवरी को वह घर से लापता हो गई थी, जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। 8 जनवरी को बठिंडी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई थी। बुधवार को लड़की का शव एक नाले से बरामद किया गया। पुलिस ने जांच के लिए सैंपल एफएसएल के पास भेजे हैं। लड़की के मोबाइल नंबर की काल डिटेल भी चेक की जा रही है। पुलिस ने 174 के तहत केस दर्ज कर पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें