फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामसू थाने के एसपीओ की पेट्रोलिंग के दौरान अचानक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। रामसू थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले मगरकोट में हाईवे पर शनिवार की शाम को पेट्रोलिंग के दौरान एक एसपीओ अचानक अचेत होकर गिरा और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एसपीओ अजीत सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी हलवगन सुजनतना (रामसू) मगरकोट में हाईवे पर शनिवार की शाम को पैदल पेट्रोलिंग कर रहा था। तभी वह अचानक अचेत हो कर सड़क पर गिर पड़ा। उसके साथ पुलिस कर्मी तुरंत उसे उठाकर रामसू पीएचसी पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिस तरह से उसकी मौत अचानक हुई, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसे हार्ट अटैक आया होगा। लेकिन पुलिस विभाग या डॉक्टर तुरंत कुछ स्पष्ट कहने से परहेज कर रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें