फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी की दीवार गिरने से वृद्धा की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विलाप
विज्ञापन
विज्ञापन

नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के नई बस्ती में मिट्टी की दीवार गिरने से शनिवार को सुबह मां सहित पुत्र व पुत्री घायल हो गए। आनन फानन में परिवार वालों ने घायलों को इलाज के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां मां फूलमन्नी देवी (55) की मौत हो गई। इसके बाद परिवारवाले शव को लेकर घर चले आए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची अलीनगर थाने की पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। लोगों के अनुसार घटना के दौरान फूलमन्नी देवी बंटवारे के बाद दीवार के पास से अपने हिस्से की मिट्टी हटा रही थी।
विज्ञापन

अलीनगर थाना क्षेत्र के नई बस्ती में प्रेम, श्यामा, राजेन्द्र और रामबाबू की जमीन थी। प्रेम, श्यामा और राजेन्द्र की मौत हो चुकी है। इसके चलते जमीन पर रामबाबू व श्यामा की पत्नी फुलवासी और राजेन्द्र की पत्नी फुलमन्नी देवी अपने-अपने परिवार के साथ रहती थी। लोगों के अनुसार फुलमन्नी देवी कुछ समय बाद अपने बच्चों के साथ अपने मायके चली गई। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार पंद्रह दिनों पूर्व तीनों के बीच बंटवारा हुआ था। जिसके चलते दो दिन पूर्व फुलमन्नी देवी अपने बड़े पुत्र गुड्डू (30) व पुत्री रंगीला (25) के साथ नईबस्ती आई हुई थी और बंटवारे में मिले हिस्से से शनिवार को मिट्टी निकाल रही थी। इसकी बीच पास में खड़ी मिट्टी की दीवार भरभरा कर ढह गई। जिसमें फुलमन्नी, गुड्डू और रंगीला मिट्टी में दब गए। घटना के बाद आस पास के लोगों ने आनन-फानन में मिट्टी हटाकर तीनों लोगों बाहर निकाला। तीनों को इलाज के लिए पास के ही निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां फुलमन्नी की मौत हो गई। वहीं गुड्डू को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया जबकि रंगीला की हालत गंभीर होने पर उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें