फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे नही चढे मवेशी तस्कर।

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। पुलिसकर्मी की पिटाई कर भागे मवेशी तस्कर रविवार को भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाय। फरार हुए तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है। शुक्रवार सुबह सुला नाके पर टाटा मोबाइल वाहन की तलाशी लेते समय उसका चालक पुलिसकर्मी को साथ लेकर भाग गया। बाद में बारादरी क्षेत्र में उसकी पिटाई कर उसे फेंक दिया गया था। बताया जाता है कि वाहन में मवेशी लदे हुए थे जोकि संभवता तस्करी कर ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने इस संदर्भ में पहले दो लोगों को पकड़ा था। बाद में एक को छोड़ दिया गया। एक को अभी भी हिरासत में रख कर पूछताछ की जा रही है। जिससे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस उनके फोन काल को ट्रेस करने में जुटी है। डीएसपी हेडक्वार्टर निखिल गोगना ने बताया कि जो फोन नंबर पुलिस को मिले हैं वह सभी बंद आ रहे हैं जिसके कारण उनकी लोकेशन मिलने में दिक्कत आ रही है। जल्द ही फरार हुए सभी लोग पुलिस की हिरासत में होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें