लक्सर(ब्यूरो)। जैनपुर मतलूबपुरा गांव में मामूली बात पर हुई फायरिंग में चार वर्षीय मासूम बच्चे की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो में से एक और आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। गौरतलब है कि जैनपुर मतलूबपुरा गांव में एक विवाद को लेकर किसान करमुद्दीन के घर पर सैयाद आदि ने विगत 15 मार्च को फायरिंग कर दी थी। इसमें चार वर्षीय कामरान की मौत हो गई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। कोतवाल त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि दूसरे आरोपी हुसन को गांव से गिरफ्तार कर लिया है। अब तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।