जम्मू संभाग के सुंदरबनी के बैरीपतन तहसील में वीरवार सुबह मेटाडोर की स्कूल बस के साथ टक्कर होने से स्कूल बस के चालक की मौत हो गई, जबकि मिनी बस में सवार चार लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह बाजाबांई से कांगड़ी की तरफ जा रही स्कूल बस (जेके 11 बी1642) की कांगड़ी के पास सामने से आ रही मिनी बस (जेके 02जी 2111) के साथ जोरदार टक्कर हो जाने से स्कूल बस चालक संजय कुमार निवासी ठीचका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मेटाडोर में सवार चार लोग घायल हो गए
सभी घायलों को उपजिला अस्पताल लाया गया, जहां पर उनको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। स्कूल बस के मृृतक चालक के शव का पोस्टमार्टम के बाद परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया ।