बाड़ी ब्राह्मणा। पुलिस ने क्षेत्र में जुआ खेलते 6 लोगों को दबोचा है। जानकारी के अनुसार राजेश कुमार, रामलाल, जगमोहन, रवि कुमार, सतपाल और सुभाष चंद्र बाड़ी ब्राह्मणा रेलवे स्टेशन के पास एक खुले मैदान में जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने छापा मारकर उनको पकड़ लिया। इनके कब्जे से 16800 रुपये बरामद किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद