विजयपुर। थाना अंतर्गत राया निवासी पंकज सिंह (30) के लापता होने के बाद उनके परिवार वालों ने विजयपुर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों ने बताया कि पंकज सिंह पुत्र प्रभु सिंह तीन दिन से लापता है। हर जगह ढूंढने के बाद जब नहीं मिला, तो उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसके भाई जोरावर सिंह ने बताया कि पंकज कुछ समय से मानसिक परेशानी में चल रहा था। संवाद