फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दो चोर गिरफ्तार, गेहूं बरामद

Sun, 07 May 2023 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। जिला पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर बाड़ी ब्राह्मणा थाना में दर्ज मामले को सुलझाने का दावा किया है। वहीं, आरोपियों की निशानदेही पर गेहूं बरामद करने के साथ ही वारदात में शामिल वाहन को भी जब्त कर लिया है। आरोपियों की पहचान शहजाद कुरैशी निवासी साज तहसील थन्ना मंडी (राजौरी) और विनय निवासी जिंदू खुर्द बिश्नाह (जम्मू) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना बाड़ी ब्राह्मणा में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार कि डीएसपी गारू राम भारद्वाज और एएसपी सांबा सुरिन्द्र चौधरी की निगरानी में एसआई नानक चंद व एएसआई सुरिंदर सिंह की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेनाम तोश ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिले में चोरों के खिलाफ सघन अभियान जारी है। साढ़े तीन माह में 76 चोरों को गिरफ्तार कर 40 मामलों को सुलझाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें