फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मिडिल स्कूल नंदपुर के तीसरी बार टूटे ताले, तीन पंखे चोरी

Sun, 07 May 2023 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मीरां साहिब। मलिकपुर पंचायत के अंतर्गत सरकारी मिडिल स्कूल नंदपुर को चोरों ने तीसरी बार निशाना बनाया है। इस दौरान चोर तीन पंखे साथ ले गए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह जब शिक्षक स्कूल पहुंचे तो बच्चों ने बताया कि एक कमरे का ताला टूटा हुआ है। शिक्षकों ने पंचायत प्रतिनिधियों को बुला कर स्थिति से अवगत करवाया। वहीं, जांच में पाया कि कमरे में लगा छत का पंखा व दो अन्य फर्राटा पंखे चोरी हुए हैं। स्कूल की प्रधानाचार्य किरण दत्ता ने बताया कि पहले भी स्कूल में दो बार चोरी हो चुकी है। एक बार चोर किचन में पड़ा गैैस सिलिंडर चोरी हुआ था। सूचना के बाद मीरां साहिब पुलिस थाने से टीम ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें