फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी-झपटामरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के पक्का डंगा और छन्नी क्षेत्र में चोरी और झपटमारी के मामलों को सुलझाते हुए पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से चोरी और झपटमारी का सामान भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

शहर के अंबफला जेल के पास बीते दिन मड़ की रहने वाली जरीना बेगम का स्कूटी सवार युवक ने मोबाइल झपट लिया था। पीड़ित महिला ने पक्का डंगा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की के जरिये झपटमार को काबू कर उससे मोबाइल बरामद कर लिया। आरोपी की पहचान अमन शर्मा निवासी शिव नगर के रूप में हुई है।
एक अन्य मामले में छन्नी पुलिस ने चोरी के सामान सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सैनिक कॉलोनी पुलिस चौकी में तरसेम चंद ने शिकायत दी कि उसके घर से चार गैस सिलिंडर, एक इनवर्टर और एक इंडक्शन चोरी हो गया। पुलिस ने मामले की जांच की और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी लब्बा राम निवासी बिश्नाह को पकड़ा। जिसने पूछताछ में चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

----------
हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
जम्मू। बख्शी नगर पुलिस ने हेरोइन के साथ एक तस्कर को काबू किया है। सरवाल क्षेत्र में पुलिस ने नाके के दौरान एक बाइक सवार को रोका, तलाशी लेने पर उससे 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान विशाल शर्मा निवासी शक्ति नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें