फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों से चोरी की 15 बैटरियों समेत शातिर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। पौनी चक्क पुलिस ने वाहनों से चोरी की गई 15 बैटरियों के साथ एक शातिर को गिरफ्तार किया। मनदीप सिंह पुत्र जनक सिंह चिब निवासी जसवंत प्लाजा कैंप गोले गुजराल ने पौनी चक पुलिस चौकी में शिकायत दी कि 24 जनवरी की रात उसके ऑटो से चोरों ने बैटरी चुरा ली। दोमाना पुलिस थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई 15 बैटरियां बरामद की गईं हैं। एसडीपीओ दोमाना कोशीन कौल ने बताया कि आरोपी की पहचान बंटी शर्मा पुत्र बिशन दास निवासी जंडियाल थाथी जिला जम्मू के रूप में हुई। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें