भड्डू गांव के मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच जम्मू और विजयपुर की टीम के बीच रविवार को खेला जाएगा। आयोजक अरुण सियोतरा ने कहा कि फाइनल मुकाबले रोमांचक होने की उम्मीद है। अमित कुमार ने कहा कि विजेता और उपविजेता रहने वाली टीम को स्थानीय लोगों की ओर से नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की जाएंगी। आयोजक नितिन मस्की ने कहा कि सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज और क्षेत्ररक्षण करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। संवाद