फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने घर में दिन दहाड़े चोरी, दसवें पर गया था परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। क्षेत्र के लसवाड़ा में चोरों ने दिन दहाड़े एक घर में सेंध लगा दी। घर के सदस्य रिश्तेदार के दसवें पर शोक जताने गए थे। पीछे से चोरों ने नकदी और गहने उड़ाए लिए। परिवार के सदस्यों को घर लौटने पर चोरी का पता चला।
विज्ञापन

घर के मालिक कन्हैया शर्मा ने बताया कि गांव में ही हमारे रिश्तेदार की मौत हो गई थी। शनिवार को उनके दस दिन थे। परिवार के सभी लोग दसवें पर गए थे। वापस पहुंचे तो घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था। अंदर सामान बिखरा मिला। लॉकर भी टूटे हुए थे। चोरों ने नकदी और गहने चुरा लिए थे। बिश्नाह थाना पुलिस ने सूचना मिलने पर घटनास्थल का जायजा लिया। मौके पर कोई ठोस सुबूत नहीं मिल पाया। स्थानीय लोगों ने इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ाने के साथ ही अनजान लोगों पर नजर रखने की मांग की है। इससे पूर्व भी चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें