फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। नगर की वार्ड-10 में छत पर सो रहे एक व्यक्ति की छत से गिरने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार अमरीक सिंह पुत्र देसा सिंह निवासी खैरालैड पौनी सुंदरबनी में मजदूरी करता था। रात को वार्ड-10 में निर्माणाधीन मकान की छत पर सोया था। रात को वह दुर्घटनावश छत से नीचे गिर गया। सुबह होने पर जब आसपास के लोगों ने उसे नीचे पड़े देखा तो पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अमरीक सिंह को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॅाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया तथा धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें