फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दळो दिनों के वीकएंड लाकडांउन के बाद सोंमबार को खुले बाजार जरूरी खरीदारी के लिए बाजारों में उमडीं भीड

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी । उपजिले में शुक्र वार शाम आठ बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक लगाए गए वीकें ड लॉकडाउन के समाप्त होने के बाद सोमवार को बाजारों के खुलने पर जरूरी खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। शुक्रवार देर शाम से सुंदरबनी में वीकेंड लॉकडाउन लगने के बाद दो दिन तक सुंदरबनी नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानों के भी बंद रहने के बाद सोमवार को जैसे ही वीकेंड लॉकडाउन खुलते ही बाजारों में जरूरी खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ना शुरू हो गई। जो सुबह से शाम तक एक जैसी रही। हालांकि इससे पहले भी कोविड एसओपी के तहत बाजारों के खुलने पर लोग बाजारों में खरीदारी के लिए जरूर आ रहे थे, लेकिन सोमवार को पहले की तुलना में लोगों की भीड़ काफी देखने को मिली। इसका मुख्य कारण यह रहा कि इस बार के वीकेंड लॉकडाउन के बाद प्रशासन की ओर से सुंदरबनी बाजार को पूरी तरह से खोलने की अनुमति दी गई। बाजारों के पूरी तरह से खुलने की सूचना मिलने के बाद काफी दिनों से जो लोग बाजारों के पूरी तरह से खुलने का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने भी बाजारों में पहुंचकर जरूरी खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें