फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगाई के दो दिन बाद तवी पुल से कूदी युवती, अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गुज्जर नगर स्थित तवी पुल से एक युवती ने छलांग लगा दी, गंभीर हालत उसे जीएमसी पहुंचाया गया, जहां युवती की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रूबिया (20) निवासी कासिम नगर की दो दिन पहले ही सगाई हुई थी। अभी तक सगाई की मेहंदी भी हाथों से नहीं उतरी कि युवती ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह युवती ने तवी पुल से छलांग लगा दी, पत्थरों के बीच गिरने से उसे काफी चोटें आईं, पुल से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचित किया। साथ ही पुल के दोनों ओर लगे नाकों पर तैनात पुलिस कर्मियों को इसके बारे में जानकारी दी, लेकिन कोई पुलिस कर्मी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। वहां मौजूद लोगों ने गंभीर हालात में युवती को बाइक के जरिये जीएमसी पहुंचाया, यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बाहु फोर्ट पुलिस थाने की प्रभारी कृति ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उधर, घटनास्थल पर पुलिस के न पहुंचने पर परिजनों ने रोष जताया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें