फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप गोल गुजराल में फंदे से लटकता मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। कैंप गोल गुजराल क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक फंदे से लटकता पाया गया। मृतक की शिनाख्त मनोज (22) पुत्र मोती लाल निवासी जहांगीर चंपा छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। वर्तमान में वह शक्ति नगर जम्मू में रहकर मजदूरी करता था। मंगलवार को पौनी चक पुलिस चौकी में सूचना दी गई कि कैंप गोल गुजराल में किसान भवन अहिंसा विहार में एक पेड़ से युवक ने फंदा लगा लिया है। चौकी प्रभारी दिलावर कुमार, दोमाना पुलिस थाना के प्रभारी महेश शर्मा और एसडीपीओ दोमाना कौशीन कौल ने घटनास्थल पर पहुंचकर पोस्टमार्टम के लिए शव को जीएमसी भेज दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से पूछताछ भी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें