फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर आए दो युवकों ने महिला के गले से चेन झपटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के जानीपुर इलाके में बुधवार देर शाम घर जा रही बुजुर्ग महिला के गले से दो बाइक सवार युवकों ने सोने की चेन झपट ली। महिला की शिकायत पर जानीपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मांडलीक नगर की रहने वाली सुदेश कुमारी ने शिकायत दी कि वह घर से किसी काम से निकली थी, जैसे ही वह घर के बाहर पहुंची तो पीछे से दो युवक बाइक पर आए और पीछे बैठे युवक ने उसके गले से चेन झपट ली। महिला ने शोर मचाया, लेकिन आरोपी फरार हो चुके थे। उसके गले पर चोट भी आई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ली, अभी तक झपटमारों का सुराग नहीं लग पाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में झपटमारी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं, पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। बता दें कि इससे पहले शहर के गांधी नगर, रिहाड़ी, सरवाल, तालाब तिल्लो आदि क्षेत्रों में भी झपटमारी की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें