फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वाहनों में लदे 10 मवेशी छुड़ाए, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
घगवाल। जिला पुलिस ने थाना घगवाल और विजयपुर के अधिकार क्षेत्र में पशु तस्करी के दो प्रयासों को विफल किया है। इस दौरान 10 मवेशियों को मुक्त करवाकर दो वाहन जब्त किए गए हैं। घगवाल पुलिस टीम ने छन्नी-घगवाल लिंक रोड पर नाके के दौरान एक महिंद्रा पिकअप (जेके08एल-2281) को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक वाहन को भगा ले गया और आगे जाकर वाहन छोड़ फरार हो गया। जांच करने पर पांच इसमें पाए गए। एक अन्य मामले में विजयपुर थाना पुलिस पार्टी ने एम्स विजयपुर के पास नाका लगाया था। एक महिंद्रा लोड कैरियर (जेके08डी-8358) को रोका गया तो इसका चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। इस वाहन में भी पांच मवेशी पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें