फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुन्नू चौक पर मोर्टार शेल का अंदेशा, मिला पटाखा

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। कसबे के पुन्नू चौक में मोर्टार शेल जैसी चीज दिखने पर लोगों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर दी। घटनास्थल पर जांच की गई तो यहां एक पटाखा बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 9:30 बजे को पुन्नू चौक से राहगीर ने मेन गली में एक संदिग्ध वस्तु देखी जो मोर्टार शैल जैसी दिख रही थी। थोड़ी देर में आसपास के लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचित किया। पुलिस के छानबीन करने पर वहां पटाखे का खोल पाया गया। थाना प्रभारी हिलाल अजहर ने बताया कि मोर्टार जैसी कोई वस्तु नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें