आरएस पुरा। आरएस पुरा विधानसभा क्षेत्र के साहिल शर्मा को जम्मू-कश्मीर कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता बनाया गया हैं। शर्मा ने प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेशाध्यक्ष गुलाम अहमद मीर और मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा का आभार जताया है। कहा कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे और पार्टी की नीतियों को जन-जनतक पहुंचाएंगे। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को अभी तक फसलों के नुकसान का मुआवजा नहीं मिला है।