फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैद खनन करते एक जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कसबे में अवैध खनन के मामले में जेसीबी और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया है। जिला पुलिस के अनुसार अवैध खनन और निर्माण सामग्री के परिवहन के खिलाफ अपने अभियान को जारी रखते हुए रविवार सुबह पुलिस थाना सांबा के अधिकार क्षेत्र में एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया है। सांबा के सिडको चौक के पास बसंतर नदी से अवैध खनन पर सूचना के बाद कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी सांबा की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जेसीबी (जेके02सीआर-1567) और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। दोनों वाहनों को कार्रवाई के लिए भूविज्ञान एवं खनन विभाग सांबा को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें