फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद के घर से 10 तोले सोना और चार लाख की नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। क्षेत्र के पल्ली मोड़ में 26 जनवरी की रात शहीद सैनिक के घर के ताले तोड़कर चोरों ने गहने और नकदी चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि शहीद सैनिक की पत्नी घर पर अकेली रहती है, जो कि तबीयत खराब होने के कारण अपनी बहन के घर चली गई थी। जब सुबह वापस लौटी तो चोरी का पता चला। बेटा एयर फोर्स में है, जिसकी अगले महीने शादी है, जिसके लिए घर में गहने और नकदी रखी थी। घर की मालकिन उर्मिला देवी ने बिश्नाह पुलिस थाने में शिकायत दी। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। शहीद सैनिक की पत्नी ने बताया कि उसके घर में एक महीने बाद बेटे की शादी है। घर के अंदर अलमारी में 10 तोले सोना और चार लाख रुपये की नकदी रखी थी, जिसे चोर ले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। आसपास इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है, ताकि शातिरों का सुराग लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें