फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन कर रही पांच ट्रैक्टर ट्रालियां जब्त, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। पुलिस ने शनिवार को निक्की तवी में चल रहे अवैध खनन पर कार्रवाई की। इस दौरान पांच ट्रैक्टर ट्रालियां कब्जे में लीं। हालांकि टीम को देख चालक वाहन छोड़कर भाग गए। एसडीपीओ आरएस पुरा शब्बीर अहमद खान व थाना प्रभारी आरएस पुरा जयपाल शर्मा की अगुवाई में कार्रवाई हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसडीपीओ शब्बीर अहमद खान ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ मुहिम चलाई गई है। खनन पर प्रतिबंध लगा हुआ है। ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय निवासी अजय कुमार का कहना है कि उपजिले में कई स्थानों पर रेत, बजरी, पत्थर आदि का स्टाक कर इसे महंगी कीमत पर बेचा जा रहा है। उन्होंने मांग की कि सरकार को चाहिए कि भवन निर्माण में प्रयोग होने वाली सामग्री की कीमतें तय की जाएं, ताकि लोगों को कम कीमत पर सामग्री मिल सके।
खनन पर प्रतिबंध हटे : ट्रैक्टर यूनियन
ट्रैक्टर यूनियन के प्रधान मोहम्मद आरिफ का कहना है कि सरकार द्वारा खनन पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। ऐसे में कैसे इसका स्टाक किया जा सकता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रतिबंध हटाया जाए, ताकि लोगों को मकान बनाने के लिए जरूरत के मुताबिक सामग्री मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें