फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 साल की बच्ची को पीटते हुए महिला का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। पंचायत डगोर निवासी एक महिला का नवजात बच्ची (7 माह) को बुरी तरह से पीटने का वीडिया वायरल हुआ है। बच्ची की पिटाई भी इस तरह से की गई है कि उसकी जान भी जा सकती है। जिसने भी यह वीडियो देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

जैसे-जैसे वीडियो वायरल होता गया। जैसे ही यह वीडियो पंचायत डगौर के पंच कुलदीप सिंह ने देखा तो तुरंत सरपंच को यह बात बताई कि यह महिला उनके वार्ड में रहने वाली है। पंचायत डगौर के सरपंच मुख्त्यार सिंह के साथ उस महिला के खिलाफ पुरमंडल थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तुरंत महिला को उसके घर से दबोच लिया और थाने में ले गई। बच्ची को पीटते हुए महिला की पहचान प्रीति शर्मा के रूप में हुई है। जो मूलरूप से बसोहली की रहने वाली है। उसकी दूसरी शादी पंचायत डगौर के गांव बरी कमिला में हुई। उसका पति विजयपुर में सब्जी की रेहड़ी लगाता है। घर के सभी सदस्य अलग-अलग रहते हैं। पुलिस ने जब सख्ती से महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि यह वीडियो एक माह पहले का है। तब वह जम्मू के बाहरी क्षेत्र में रहती थी।
एसडीपीओ शिवाली कोतवाल ने आदेश जारी किया कि महिला को उनके समक्ष पेश किया जाए और साथ में सरपंच को भी आने के लिए कहा। देर शाम तक महिला को एसडीपीओ समक्ष पेश करने की पूरी प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन

------------
वीडियो में वायरल महिला को ट्रेस कर लिया गया है। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।
-शिवाली कोतवाल, एसडीपीओ, बाड़ी ब्राह्मणा
-------
जैसे ही इस वीडियो के बारे में पता चला और देखा तो तुरंत पंच के साथ थाने में उक्त महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने उस महिला को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

-मुख्त्यार सिंह, सरपंच, पंचायत डगौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें