सांबा के कृषण कलौनी की विबाहिता आस्पताल मे उपचारधीन
- फोटो : SAMBA
सांबा। कस्बे के आराजी मोहल्ला की कृष्णा कालोनी की एक विवाहिता के साथ मारपीट करने पर पति व सास के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। विवाहिता के पिता बलदेव राज के अनुसार इशा देवी की शादी सुरेश कुमार के साथ वर्ष 2009 में हुई थी। एक वर्ष तक सब ठीक रहा। उसके बाद ससुराल की ओर से बेटी के साथ मारपीट की जाने लगी। वर्ष 2013 में भी बेटी को तंग किया गया, ताकि वह आत्महत्या कर ले। उसके बाद उन्होंने ससुराल के सदस्यों के साथ बात कर बेटी को ससुराल भेज दिया। गत शाम भी ससुराल की तरफ से उनकी बेटी को तंग किया जाने लगा। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के साथ मारपीट कर उसे फंदा लगाने का प्रयास किया गया। वह नीचे गिर गई तो सिर पर चोट आई। उसे पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। बाद में जम्मू रेफर कर दिया गया। विवाहिता के मायके वालों का आरोप है कि उसका पति सुरेश कुमार व सास हमेशा उसे प्रताड़ित करते आ रहे हैं। कभी दहेज की मांग करते हैं तो कभी मांगलिक होने पर उनकी बेटी की पिटाई करते हैं। उन्होंने सांबा थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार कि उन्होंने विवाहिता के पति सुरेश कुमार व उसकी सास पक्को देवी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।