सांबा। पुलिस ने क्षमता निर्माण कार्यक्रम के तहत साइबर अपराध जागरूकता, सुरक्षा पर शुक्रवार को कार्यशाला का आयोजन किया। सरकारी डिग्री कॉलेज की रजनी संब्याल ने साइबर अपराध के पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने साइबर अपराध के ज्ञान के महत्व को रेखांकित किया और लोगों के बीच साइबर अपराध जागरूकता बढ़ने पर जोर दिया।
उन्होंने साइबर अपराधियों द्वारा फ़िशिंग, विशिंग, फेक वेबसाइट्स, यूआरएल, ऐप्स, अनजान कॉल्स जैसे भोले-भाले लोगों को ठगने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे तरीकों के बारे में बताया। समापन पर एसएसपी राजेश शर्मा ने पुलिस अधिकारियों को साइबर अपराध से संबंधित मुद्दों से परिचित कराया। सूचना प्रौद्योगिकी की प्रगति के साथ, साइबर अपराध से संबंधित बहुत सारी चुनौतियां सामने आई हैं। हमें उभरते साइबर खतरों से निपटने के लिए नवीन तकनीक के ज्ञान से लैस होने की आवश्यकता है। कार्यशाला में जिले के थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी व अन्य उपस्थित रहे।