सांबा। पुलिस ने थाना घगवाल क्षेत्र में पशु तस्करी के प्रयास को नाकाम कर 13 मवेशी मुक्त कराए। पुलिस के अनुसार पशु तस्करी के परिवहन के संबंध में सूचना पर कार्रवाई करते हुए, घगवाल की एक पुलिस पार्टी ने हाईवे टपियाल में नाका लगा कर वाहन चेकिंग कर रहे थे। कठुआ की ओर से आ रहे ट्रक जो घाटी की ओर जा रहा था, को रुकने का इशारा किया गया। चालक ने वाहन रोकने की बजाय वाहन की गति तेज कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सफलतापूर्वक वाहन का पीछा किया और नाका बिंदु से कुछ मीटर की दूरी पर उसे रोक लिया। हालांकि चालक भागने में सफल रहा। उक्त वाहन की जांच के दौरान बिना अनुमति के वाहन के अंदर 13 मवेशी लदे पाए गए। सभी को मुक्त कर दिया गया। वाहन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दायर कर लिया है।