सांबा। कस्बे के बुधवानी में लड़कों के सरकारी स्कूल में रविवार की रात चोरों ने ताले तोड़कर कमरों के अंदर पड़ा सामान चोरी कर लिया। पार्षद नरेंद्र सिंह ने बताया कि बीती रात स्कूल के ताले तोड़कर कर चोर अंदर घुसे और दो गैस सिलिंडर, एक चूल्हा, 4 बैग चावल, 6 पतीले लेकर चोर चंपत हो गए। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी लड़कियों के स्कूल में चोरों ने चोरी की वारदात की थी। अब एक बार फिर से चोरों ने स्कूल का सामान चुरा लिया है। इस बाबत उन्होंने पुलिस को भी सूचित कर दिया है। सनद रहे कि कस्बे में पहले भी कई बार चोरियां हो चुकी हैं। चोरों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं।