विजयपुर। सावन के प्रथम सोमवार पर शिव भक्तों ने भोलेनाथ के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की और भोग लगाया। जानकारी अनुसार शिव भक्तों ने बताया कि सावन माह का यह पहला सोमवार होने के कारण हम लोगों ने शिव मंदिर में पूजा अर्चना की। पहले से भक्तों ने शिवलिंग पर जल चढ़ाया। उसके बाद पूजा अर्चना की और भोग लगाया। शिव भक्त रोहित कुमार, उत्तमचंद, रविंद्र सिंह, प्रदीप कुमार आदि ने बताया कि सावन के प्रथम सोमवार को पूजा-अर्चना व्रत रखने से हर मनोकामना पूरी होती है। घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है। संवाद