अखनूर। डीडीसी सदस्य भूषण बराल के नेतृत्व में भलवाल ब्राह्मण के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को पूर्व मंत्री एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने क्षेत्र के जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। शाम लाल शर्मा ने उनकी शिकायतों को सुना और आश्वासन दिया कि वह संबंधित विभाग अधिकारियों के समक्ष उनके मुद्दों को उठाएंगे। इस मौके पर राज्य महासचिव किसान मोर्चा गीटन राम, भलवाल ब्राह्मण सरपंच डिंपल शर्मा, नायब सरपंच ढोख जागीर सुभाष कुमार ने भी उपस्थित थे। संवाद