बाड़ी ब्राह्मणा। पुलिस ने जुआ खेलते हुए 4 जुआरियों को पकड़ा है। उनके कब्जे से 4750 रुपये भी बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार चार जुआरी गुलशन कुमार, सुरेंद्र कुमार, आनंद राम, अभिमन्यु तेली बस्ती क्षेत्र में श्मशान घाट के पास जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने दबिश देकर उनको पकड़ लिया। पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने, जुआ खेलने और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।