घगवाल। पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ अभियान छेडे़ हुए है। शुक्रवार को एक व्यक्ती को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि क्षेत्र में एक व्यक्ति पवन कुमार निवासी घगवाल स्थानीय लोगों को पंजाब की बनी शराब अवैध तरीके से बेच रहा है। सूचना पर मौके पर छापा मारा गया। इस दौरान 7 बोतल शराब बरामद हुई। साथ ही पांच लीटर लाहन भी बरामद किया गया। इस संबंध में गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद