फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पशु तस्करी का प्रयास विफल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के पहाड़ी ब्लॉक सुंब के गांव चांडली के युवाओं ने जंगल के रास्ते पैदल ही पशु तस्करी का प्रयास विफल कर तीन पशु तस्करों को पकड़ कर पुलिस को सौंपे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्थानीय युवाओं को पता चला कि कुछ पशु तस्कर पैदल ही जंगल के रास्ते पशु तस्करी कर रहे हैं। युवाओं ने क्षेत्र को घेर लिया व 23 मवेशियों को एक स्थान पर ले जाया गया। इसी बीच तीन पशु तस्करों मजीद अहमद, शमशदीन और मजीद डार निवासी चनूरी को युवाओं ने पकड़ लिया व पुलिस चौकी गौरण के हवाले कर दिया। बताया गया है कि मवेशियों को कठुआ से लाया गया व ढाकी क्षेत्र से पैदल ही ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मामला दायर कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें