घगवाल (सांबा)। पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान को आगे बढ़ाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 25 ग्राम नशीला पदार्थ हीरोइन बरामद की है। पुलिस के अनुसार पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से नशा तस्करों को रई मोड़ से पकड़ा। जिनके कब्जे से हेरोइन सहित माप यंत्र मिला। पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। नशा तस्करों की पहचान सादिक़ अहमद व मंजूर निवासी प्लाई हीरानगर के रूप में हुई। पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मामला दायर कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद