फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक मंगा से बाइकचोरी, महिला से ठगे दो हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के चक मंगा रकवाल क्षेत्र में चोरों ने मंगलवार को एक घर के बाहर खड़ी बाइक दिनदहाडे़ चुरा लिया। मंगलवार शाम सांबा के चक मंगा इलाके में चोरों ने घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी कर ली।
विज्ञापन

वार्ड-13 निवासी शिव कुमार पुत्र गिरधारी लाल ने बताया कि शाम को किसी काम से बाहर जाने के लिए वह घर के बाहर आया तो अपनी बाइकनंबर जेके 21 बी- 4659 को गायब पाया। उसने आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उन्होंने मोटरसाइकिल चोरी होने की थाने में शिकायत दर्ज कराई। दूसरी तरफ ठगों ने इसी इलाके में एक महिला पूजा देवी की दुकान पर जाकर दो हजार रुपये के छुट्टे मांगे और चकमा देकर फरार हो गए। इन दोनों मामलों से प्रतीत होता है चोरों ने हौसले बुलंद हैं। उन्हें पुलिस का खौफ नहीं है। इसके चलते लगातार एक के बाद एक दो वारदातों को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें