सांबा। पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए मंगलवार को पशु तस्करी के दो प्रयास नाकाम कर 17 पशु मुक्त कराए हैं। साथ ही एक पशु तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। एसएसपी के अनुसार घगवाल पुलिस ने टपियाल हाईवे पर नाका लगाया था। इस बीच एक महिंद्रा वाहन न. जेके 08 बी- 8636 को रुकने का इशारा किया। चालक वाहन रोकने के बजाय गति तेज कर दी और नाका बिंदु से कुछ मीटर की दूरी पर वाहन छोड़ कर फरार हो गया। जांच के दौरान 5 पशु लदे पाए गए। उन्हें मुक्त कर दिया गया। एक अन्य मामले में पुलिस ने एक वाहन न. जेके 02 बीएस-0445 से जांच के दौरान 12 मवेशी लदे पाए गए। आरोपी चालक ओंकार सिंह निवासी चक मोहिंदर, आरएस पुरा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।