फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अवैध खनन करते चार वाहन किए सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। अवैध खनन और निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान के सिलसिले में पुलिस ने एक डंपर, एक टिप्पर और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज किया है। इनका उपयोग निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन के लिए किया जा रहा था।
विज्ञापन

घगवाल पुलिस ने हाईवे के टपियाल में वाहन जांच के लिए नाका लगाया। इस बीच एक टिप्पर न. जेके 19- 5014 को जब्त किया। जो निर्माण सामग्री (रेत) का अवैध परिवहन कर रहा था। दूसरी तरफ सांबा थाने की पुलिस ने बसंतर क्षेत्र में गश्त करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों जेके 21ए -3389 और एक बिना नंबर के जब्त किया। जो सांबा में रेत के अवैध खनन में लगे थे। इसी तरह रामगढ़ पुलिस ने नाका लगाया और एक डंपर न. जेके 02 बीबी- 5955 को जब्त किया। जो निर्माण सामग्री (रेत) के अवैध परिवहन कर रहे थे। पुलिस ने सभी वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए भूविज्ञान और खनन विभाग को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें