सांबा। कस्बे के बन तालाब क्षेत्र में गत दिवस संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत को लेकर पुलिस कई कोण से जांच कर रही है। पुलिस इस मामले में सुराग की तलाश कर रही है जिससे इस मामले का खुलासा हो सके। विवाहिता के ससुराल के लोगों को पुलिस ने पहले से ही हिरासत में ले रखा है। मायके वालों की मांग पर पुलिस सभी पहलुओं को खंगाल रही है। थाना प्रभारी राजेश जसरोटिया के अनुसार शनिवार को मृतक के मायक वालों के ब्यान दर्ज किए जाने थे, लेकिन कठुआ में देरी से मृतक का संस्कार किए जाने पर बयान नहीं लिए जा सके हैं। पहले मृतक के मायके वालों के बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी। उनके अनुसार मृतक के ससुराल वाले पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस अपना काम कर रही है।