सांबा। पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ मुहिम तेज कर दी है। इसी संदर्भ में पुलिस ने थाना घगवाल के अधिकार क्षेत्र के हाईवे पर नाके के दौरान पशु तस्करी का प्रयास नाकाम कर 14 मवेशियों को मुक्त कराया।
पुलिस के अनुसार घगवाल पुलिस ने टपियाल हाईवे पर नाका लगाया था। इस बीच एक ट्रक न. जेके 02 एए -4925 जो कठुआ की तरफ से आ रहा था। वाहन की चेकिंग के दौरान उसमें 14 मवेशी लदे पाए गए। चालक की पहचान सतवंत सिंह निवासी आरएस-पुरा जम्मू के साथ सहयोगी कुलदीप सिंह निवासी बिश्नाह जम्मू को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी मवेशियों को मुक्त कर दिए गए। घगवाल पुलिस ने मामला दायर कर लिया है। संवाद