फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 मवेश्ी मुक्त कराए, दो तस्कर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ मुहिम जारी रखते हुए थाना घगवाल में 18 मवेशियों को मुक्त कराया। दो पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार थाना घगवाल की एक पुलिस पार्टी ने टपियाल हाईवे पर नाका लगा कर वाहनों की जांच कर रही थी। इस बीच एक ट्रक सीजी 04 एमजी 7788 जो कठुआ की ओर से आ रहा था। पुलिस ने उसे रोक कर जांच की तो उसमें 18 मवेशी लदे थे। जो बिना अनुमति के कश्मीर ले जाए जा रहे थे। चालक बलविंद्र सिंह निवासी तरनतारण पंजाब और सह चालक इशाक दीन निवासी राजबाग कठुआ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामला दायर कर वाहन सीज कर दिया है। गौरतलब है कि दो दिन में घगवाल पुलिस ने 32 मवेशियों को मुक्त कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें