सांबा के घगवाल मे नशीली दबाईयों की खेप के साथ आरोपी
- फोटो : SAMBA
सांबा। पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ मुहिम तेज कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार घगवाल पुलिस व एसओजी को सूचना मिली कि एक ट्रक में नशे की खेप आ रही है। पुलिस ने घगवाल के टपियाल हाईवे पर नाका लगाया तो कठुआ की ओर से आ रहे एक ट्रक नंबर पीबी10 ईएच 5212 को रोका और तलाशी ली। तो उसमें नशीले प्रॉक्सिवन कैप्सूल के चार बॉक्स (प्रत्येक में 10000 कैप्सूल) और कोरेक्स के 48 बॉक्स (प्रत्येक में 120 छोटी बोतलें) बरामद हुईं। ट्रक ड्राइवर गुरमीत सिंह निबासी हाउस न. 709 माणाकवाल लुधियाना पंजाब और हेल्पर भूपिंदर सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी गांव पोडरा जालंधर पंजाब के खिलाफ मामला दायर कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद