सांबा/ विजयपुर। जिले के विजयपुर पुलिस थाना के गगौर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 24 घंटे में युवती को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। एसएसपी के अनुसार की गगौर के एक व्यक्ति ने 01 जुलाई को बेटी के घर से लापता होने के बारे में विजयपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया कि उसकी बेटी घरेलू सामान खरीदने के लिए बाजार गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू की। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर रत्नुचक से उक्त लड़की को बरामद कर लिया और कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद उसे उसे परिजनों को सौंप दिया।