फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता महिला को तलाश कर परजिनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के रामगढ थाना क्षेत्र की एक लापता महिला को पुलिस ने तलाश कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को पुलिस को एक व्यक्ति सुरिंदर कुमार पुत्र चमन लाल निवासी केरांवाली रामगढ़ ने शिकायत दी कि उसकी पत्नी दो जून से लापता है। उसके साथ दो वर्ष का बेटा भी है। उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं लग पाया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी। रामगढ़ पुलिस टीम ने विजयपुर क्षेत्र से महिला को बेटे के साथ ढूंढ लिया। कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। परिवार के सदस्यों ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें