ब्यासपुर प्रलाह का एक ब्यक्ति पाजिटिव,एक गली को सील किया गया।
अरनिया। क्षेत्र के गांव ब्यासपुर प्रलाह के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर गांव सहित पूरे क्षेत्र में दहशत है। पुलिस के पास सूचना पहुंचते ही उक्त गांव की गली सहित पूरे मोहल्ले को सील कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम को पुलिस को प्रशासन द्वारा गांव ब्यासपुर प्रलाह निवासी एक व्यक्ति के पॉजिटिव होने की सूचना दी गई, इस पर अरनिया पुलिस ने रातों रात गांव में पहुंच कर उक्त गली सहित पूरे मोहल्ले को कंटीले तार लगा कर सील कर दिया। वहीं रविवार सुबह मौके पर पहुंची आरएस पुरा की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिवार के आठ सदस्यों सहित उक्त मोहल्ले से करीब चालीस अन्य संपर्क में आने वाले संदिग्धों की सूची तैयार कर दी है। वहीं बीएमओ का कहना है कि पॉजिटिव के संपर्क में आने वाले परिवार सहित गांव के अन्य संदिग्धों की सूची बना कर एसडीएम को भेज दी है।