फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग दल ने पाकिस्तान का पुतला जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। अनंतनाग में आतंकवादियों की ओर से एक कश्मीरी पंडित सरपंच की हत्या के विरोध में लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ रोष है। इसी संदर्भ में शुक्रवार को बजरंग दल के सदस्यों ने पाकिस्तान का पुतला जला कर रोष जताया। बजरंग दल के जिला प्रधान सचिन सूरमा की देखरेख में पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की गई। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में गत माह से सुरक्षा बलों ने कई आतंकवादियों को ढेर किया है। जिस पर पाकिस्तान बौखला गया है। आतंकियों ने अनंतनाग जिले में सोमवार को कश्मीरी पंडित सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि इस कायराना हरकत का बजरंग दल पूर्ण जोर से विरोध करता है और यूएनओ से मांग करता है कि पाकिस्तान को एक आतंकवादी देश घोषित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें